UP Mahila Pension Good News: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्यौहार को देखते हुए प्रदेश की 36 लाख निराश्रित महिलाओं के बैंक खाते में 1115 करोड रुपए की धनराशि ट्रांसफर कर दी है। इन महिलाओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है प्रदेश सरकार महिला कल्याण विभाग ने निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 36 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में कुल 1115 करोड़ से ज्यादा धनराशि ट्रांसफर कर दी है। इसे महिलाएं आधार सेवा केंद्र पर जाकर चेक कर सकते हैं इसके अलावा निराश्रित महिला पेंशन योजना के पोर्टल पर भी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
36 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को मिला पैसा
वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 36,75,623 लाभार्थी महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में ₹1115.64 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। यह राशि अगस्त के पहले सप्ताह में ही वितरित कर दी गई है।
पहली तिमाही में भेजें गए थे 1062.15 करोड़ रुपये
इससे पहले, इसी वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 35,78,111 लाभार्थी महिलाओं को 1062.15 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।
क्या है निराश्रित योजना ? किसे मिलता है लाभ?
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पति की मृत्यु बाद , 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हैं , जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं है, उनको हर महीने 1000 रुपये की पेंशन प्रदान की जाती है।
निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन ?
निराश्रित महिला पेंशन योजना में आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश निराश्रित महिला पेंशन योजना के ऑफिसियल वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाएं , आधार नंबर और मोबाइल नंबर के द्वारा वेरिफिकेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद महिला कल्याण विभाग के द्वारा आवेदन फार्म की जांच की जाती है जांच सही होने पर और महिला का पात्र होने पर उसे इसका लाभ दिया जाता है।